वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का मुनाफा 12 फीसदी बढ़कर 111.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का मुनाफा 99.5 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का मुनाफा 12 फीसदी बढ़कर 111.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का मुनाफा 99.5 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सिटी यूनियन बैंक की ब्याज आय 19.8 फीसदी बढ़कर 223.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में सिटी यूनियन बैंक की ब्याज आय 186.7 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.86 फीसदी से बढ़कर 2.01 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का नेट एनपीए 1.3 फीसदी से बढ़कर 1.32 फीसदी रहा है।
रुपये में सिटी यूनियन बैंक के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में ग्रॉस एनपीए 335.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 359.4 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर रुपये में सिटी यूनियन बैंक का नेट एनपीए 232.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 234.8 करोड़ रुपये रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।