सिटी यूनियन बैंक का मुनाफा 15.3% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का मुनाफा 15.3 फीसदी बढ़कर 102.7 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jan 24, 2015 पर 3:31 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का मुनाफा 15.3 फीसदी बढ़कर 102.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का मुनाफा 89.1 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में सिटी यूनियन बैंक की ब्याज आय 6.2 फीसदी बढ़कर 209.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में सिटी यूनियन बैंक की ब्याज आय 197.5 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.7 फीसदी से बढ़कर 2.12 फीसदी हो गया है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का नेट एनपीए 0.89 फीसदी से बढ़कर 1.31 फीसदी हो गया है।

    तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सिटी यूनियन बैंक की प्रोविजनिंग 54.6 करोड़ रुपये के मुकाबले 27.1 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में ये 29.1 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।