सितंबर महीने में अशोक लेलैंड की बिक्री अनुमान से बेहतर रही है। साल दर साल आधार पर सितंबर महीने में अशोक लेलैंड की बिक्री 61 फीसदी बढ़ी है। इस साल सितंबर महीने में अशोक लेलैंड ने कुल 14,771 गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल सितंबर महीने में अशोक लेलैंड ने कुल 9,193 गाड़ियां बेची थी।
