सितंबर में टाटा मोटर्स की बिक्री पर ब्रेक लग गया है। साल दर साल आधार पर सितंबर में टाटा मोटर्स की बिक्री 8 फीसदी घट गई है। सितंबर में टाटा मोटर्स ने 46118 गाड़ियां बेची हैं।
सितंबर में टाटा मोटर्स की बिक्री पर ब्रेक लग गया है। साल दर साल आधार पर सितंबर में टाटा मोटर्स की बिक्री 8 फीसदी घट गई है। सितंबर में टाटा मोटर्स ने 46118 गाड़ियां बेची हैं।
हालांकि साल दर साल आधार पर सितंबर में टाटा मोटर्स का एक्सपोर्ट 18 फीसदी बढ़कर 5244 यूनिट रहा। लेकिन सालाना आधार पर सितंबर में टाटा मोटर्स की घरेलू बाजार में बिक्री 11 फीसदी घटकर 40874 यूनिट रही। सालाना आधार पर सितंबर में टाटा मोटर्स की पैसेंजर वाहनों की बिक्री 7 फीसदी घटकर 11931 यूनिट रही।
सालाना आधार पर सितंबर में टाटा मोटर्स की कमर्शियल वाहनों की बिक्री 13 फीसदी घटकर 28943 यूनिट रही। सालाना आधार पर सितंबर में टाटा मोटर्स की लाइट कमर्शियल वाहनों की बिक्री 24 फीसदी घटकर 18539 यूनिट रही। हालांकि सालाना आधार पर सितंबर में टाटा मोटर्स की मीडियम एंड हैवी कमर्शियल वाहनों की बिक्री 18 फीसदी बढ़कर 10404 यूनिट रही।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।