सितंबर में बजाज ऑटो की बिक्री 8.7% बढ़ी

सितंबर में बजाज ऑटो ने 3.99 लाख गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल सितंबर महीने में बजाज ऑटो ने 3.67 गाड़ियां बेची थी।

अपडेटेड Oct 01, 2014 पर 10:28 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सितंबर में बजाज ऑटो की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर सितंबर में बजाज ऑटो की बिक्री 8.7 फीसदी बढ़ी है। सितंबर में बजाज ऑटो ने 3.99 लाख गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल सितंबर महीने में बजाज ऑटो ने 3.67 गाड़ियां बेची थी। वहीं इस साल अगस्त में बजाज ऑटो ने 3.37 लाख गाड़ियां बेची थी।

    साल दर साल आधार पर सितंबर में बजाज ऑटो का एक्सपोर्ट 1.47 लाख यूनिट से बढ़कर 1.74 लाख यूनिट रहा। सालाना आधार पर सितंबर में बजाज ऑटो के मोटरसाइकिलों की बिक्री 7 फीसदी बढ़कर 3.47 लाख यूनिट रही। सालाना आधार पर सितंबर में बजाज ऑटो के कमर्शियल वाहनों की बिक्री 19 फीसदी बढ़कर 52440 यूनिट रही।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।