सितंबर में मारुति सुजुकी की बिक्री 3.7% बढ़ी

बाजार को अनुमान था कि सितंबर में मारुति सुजुकी की बिक्री में करीब 13 फीसदी की बढ़ोतरी दिख सकती है।

अपडेटेड Oct 01, 2015 पर 11:15 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सितंबर महीने में मारुति सुजुकी की बिक्री अनुमान से कम रही है। बाजार को अनुमान था कि सितंबर में मारुति सुजुकी की बिक्री में करीब 13 फीसदी की बढ़ोतरी दिख सकती है। साल दर साल आधार पर सितंबर महीने में मारुति सुजुकी की बिक्री सिर्फ 3.7 फीसदी बढ़ी है। इस साल सितंबर महीने में मारुति सुजुकी ने कुल 1.14 लाख गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल सितंबर महीने में मारुति सुजुकी ने कुल 1.10 लाख गाड़ियां बेची थी।

    सालाना आधार पर सितंबर महीने में मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री 6.8 फीसदी बढ़कर 1.06 लाख यूनिट रही है। सालाना आधार पर सितंबर महीने में मारुति सुजुकी के पैसेंजर कारों की बिक्री 7.9 फीसदी बढ़कर 87,916 यूनिट रही है। हालांकि सालाना आधार पर सितंबर महीने में मारुति सुजुकी का एक्सपोर्ट 26.6 फीसदी घटकर 7,676 यूनिट रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।