सीबीआई रिमांड में सिंडिकेट बैंक सीएमडी

सिंडिकेट बैंक के सीएमडी एस के जैन को कोर्ट ने चार दिन की सीबीआई रिमांड में भेज दिया है।

अपडेटेड Aug 04, 2014 पर 7:54 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सिंडिकेट बैंक के सीएमडी एस के जैन को कोर्ट ने चार दिन की सीबीआई रिमांड में भेज दिया है। शनिवार को एस के जैन को 50 लाख रुपये की रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एस के जैन के अलावा प्रकाश इंडस्ट्रीज के सीएमडी वेद प्रकाश अग्रवाल समेत 7 और लोगों को भी सीबीआई रिमांड में भेजा गया है।

    सीबीआई ने आरोप लगाया है कि एस के जैन कर्ज डिफॉल्ट करने वाली कंपनियों की कर्ज की सीमा बढ़ाने के बदले भारी रिश्वत लेते थे। शनिवार को सीबीआई ने एस के जैन को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वो भूषण स्टील के अधिकारी से 50 लाख रुपये की रिश्वत की बात कर रहे थे। पहले ही भूषण स्टील पर बैंक का करोड़ों रुपए का डिफॉल्ट किया हुआ है।

    सीबीआई पिछले 6 महीने से एस के जैन की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। सीबीआई ने एस के जैन के घर से 21 लाख रुपये नकद, 63 लाख रुपये का फिक्सड डिपॉजिट और 1.68 करोड़ रुपये का सोना बरामद किया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।