सीमेंस इंडिया: 168.2 करोड़ रु का मुनाफा, आय मामूली बढ़ी

सीमेंस इंडिया के मुताबिक सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में 2732 करोड़ रु के मुकाबले 2234 करोड़ रु के नए ऑर्डर मिले।

अपडेटेड Aug 05, 2015 पर 4:36 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में सीमेंस इंडिया को 168.2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। साल 2014 की तीसरी तिमाही में सीमेंस इंडिया को 13 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में सीमेंस इंडिया की आय मामूली बढ़कर 2376 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में सीमेंस इंडिया की आय 2374.4 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में सीमेंस इंडिया का एबिटडा 53 करोड़ रुपये से बढ़कर 253 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में सीमेंस इंडिया का एबिटडा मार्जिन 2.2 फीसदी से बढ़कर 10.8 फीसदी रहा है।

    सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में सीमेंस इंडिया की अन्य आय 26.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 55.5 करोड़ रुपये रही है। सीमेंस इंडिया का कहना है कि सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में 2732 करोड़ रुपये के मुकाबले 2234 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर हासिल हुए हैं। एनर्जी सेगमेंट में अभी भी ऑर्डर इनफ्लो की रफ्तार सुस्त ही बनी हुई है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।