सीमेंस को 13 करोड़ रु का मुनाफा

साल 2014 की अप्रैल-जून तिमाही में सीमेंस की आय 10.1 फीसदी बढ़कर 2374 करोड़ रुपये रही।

अपडेटेड Aug 13, 2014 पर 2:19 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    साल 2014 की अप्रैल-जून तिमाही में सीमेंस को 13 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। साल 2013 की अप्रैल-जून तिमाही में सीमेंस को 48.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    हालांकि साल 2014 की अप्रैल-जून तिमाही में सीमेंस की आय 10.1 फीसदी बढ़कर 2374 करोड़ रुपये रही। साल 2013 की अप्रैल-जून तिमाही में सीमेंस की आय 2642 करोड़ रुपये रही थी।

    अप्रैल-जून तिमाही में सीमेंस का एबिटडा 52 करोड़ रुपये रहा। अप्रैल-जून तिमाही में सीमेंस का एबिटडा मार्जिन 2.2 फीसदी रहा। सालाना आधार पर सीमेंस के इंफ्रा कारोबार की आय 593.5 करोड़ रुपये से घटकर 515 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में सीमेंस के एनर्जी कारोबार की आय 940.3 करोड़ रुपये से घटकर 666.9 करोड़ रुपये रही।

    सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में सीमेंस के इंडस्ट्रियल कारोबार की आय 1000 करोड़ रुपये से घटकर 953.2 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में सीमेंस के हेल्थकेयर कारोबार की आय 261.4 करोड़ रुपये से 395.3 करोड़ रुपये रही।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।