सीमेंसः मुनाफा करीब 3 गुना बढ़ा, बिक्री घटी

इस साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में सीमेंस का मुनाफा करीब 3 गुना बढ़कर 436.8 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 25, 2014 पर 4:55 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    इस साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में सीमेंस का मुनाफा करीब 3 गुना बढ़कर 436.8 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में सीमेंस का मुनाफा 149.2 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि इस साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में सीमेंस की आय 2.2 फीसदी घटकर 3188 करोड़ रुपये रही। पिछले साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में सीमेंस की आय 3259 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में सीमेंस का एबिटडा 175 करोड़ रुपये से बढ़कर 221 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में सीमेंस का ऑपरेटिंग मार्जिन 5.4 फीसदी से बढ़कर 6.9 फीसदी रहा।

    चौथी तिमाही में सीमेंस को 366.51 करोड़ रुपये का एकमुश्त मुनाफा हुआ है। प्रॉपर्टी की बिक्री से सीमेंस को एकमुश्त मुनाफा हासिल हुआ है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।