सुप्रीम कोर्ट ने सन टीवी को दी बड़ी राहत

सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी को सन टीवी मामले में आखिरी फैसला देने पर रोक लगा दी है।

अपडेटेड Jul 13, 2015 पर 4:07 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सन टीवी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी को सन टीवी मामले में आखिरी फैसला देने पर रोक लगा दी है। इससे पहले भी सन टीवी को फौरी राहत देते हुए शुक्रवार को कोर्ट ने ईडी को आदेश दिया था कि वो मामले की अगली सुनवाई तक कंपनी की संपत्ति जब्त नहीं करे।

    मामले की अगली सुनवाई सोमवार यानी आज ही के दिन होने वाली थी लेकिन उससे पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को आखिरी फैसला देने से रोक दिया है। दरअसल, एयरसेल-मैक्सिस केस के तहत ईडी ने मांग की थी कि सन टीवी के 750 करोड़ रुपये के एसेट जब्त किए जाएं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।