Get App

सुवेन लाइफ का मुनाफा 3.7 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में सुवेन लाइफ साइंसेज का मुनाफा 3.7 गुना बढ़कर 32.4 करोड़ रुपये रहा।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 22, 2014 पर 2:12 PM
सुवेन लाइफ का मुनाफा 3.7 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में सुवेन लाइफ साइंसेज का मुनाफा 3.7 गुना बढ़कर 32.4 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 8.6 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में सुवेन लाइफ साइंसेज की बिक्री 75.1 फीसदी बढ़कर 130.8 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में कंपनी की बिक्री 74.7 करोड़ रुपये रही थी।

सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में सुवेन लाइफ साइंसेज का एबिटडा 14 करोड़ रुपये से बढ़कर 47 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का एबिटडा मार्जिन 18.2 फीसदी से बढ़कर 36.3 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें