वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 2.2 गुना बढ़कर 138 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 62 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 7.2 फीसदी घटकर 1677 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 1808 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का ग्रॉस एनपीए 6.14 फीसदी से बढ़कर 6.20 फीसदी रहा। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का नेट एनपीए 3.38 फीसदी से बढ़कर 3.58 फीसदी रहा।
तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की प्रोविजनिंग 708 करोड़ रुपये से बढ़कर 699 करोड़ रुपये रही। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक 31 दिसंबर 2014 तक बैंक का प्रोविजन कवरेज रेश्यो 54.51 फीसदी रहा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।