सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 9.7% बढ़ा

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 9.7 फीसदी बढ़कर 113 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 09, 2015 पर 5:23 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 9.7 फीसदी बढ़कर 113 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 103 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 4.7 फीसदी बढ़कर 1,913.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 1,827.6 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का ग्रॉस एनपीए 6.7 फीसदी से बढ़कर 6.86 फीसदी रहा है। हालांकि तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का नेट एनपीए 4 फीसदी से घटकर 3.83 फीसदी रहा है।

    तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की प्रोविजनिंग 580.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 645.4 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की प्रोविजनिंग 707.8 करोड़ रुपये रही थी।

    रुपये में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 12,931 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,358 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का नेट एनपीए 7,448 करोड़ रुपये से घटकर 7,193 करोड़ रुपये रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।