सेबी के खिलाफ सैट जाएगी पीएसीएल

सेबी की सख्ती के बाद पीएसीएल ने सैट यानि सिक्योरिटीज अपेलेट ट्रिब्यूनल जाने का फैसला किया है।

अपडेटेड Aug 25, 2014 पर 1:25 PM

करीब 50,000 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में सेबी की सख्ती के बाद पीएसीएल ने सैट यानि सिक्योरिटीज अपेलेट ट्रिब्यूनल जाने का फैसला किया है। दरअसल शुक्रवार को सेबी ने पीएसीएल यानि पर्ल्स एग्रोटेक कॉरपोरेशन को गैर कानूनी तरीके से पैसा जुटाने का दोषी करार दिया था और 3 महीने में 5 करोड़ निवेशकों के पैसे लौटाने का आदेश दिया था।

सेबी के मुताबिक पीएसीएल ने निवेशकों को फर्जी लैंड अलॉटमेंट लेटर दिए और निवेशकों को लाने के लिए एजेंट को 30 फीसदी तक कमीशन भी दिया। सेबी ने पीएसीएल को तुरंत सभी एसेट्स की जानकारी देने को कहा है। यही नहीं कंपनी के डायरेक्टर और प्रोमोटरों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पीएसीएल की दलील है कि उसके पास इकट्ठा किए गए पैसे के बदले पर्याप्त प्रॉपर्टी है और निवेशकों के पैसे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।