सेलः मुनाफा 1.5% बढ़ा, आय 10% बढ़ी

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में सेल का मुनाफा 1.5 फीसदी बढ़कर 453 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 28, 2014 पर 3:46 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में सेल का मुनाफा 1.5 फीसदी बढ़कर 453 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में सेल का मुनाफा 446.5 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में सेल की आय 10 फीसदी बढ़कर 13,509 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में सेल की आय 12,284.7 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में सेल का ऑपरेटिंग मुनाफा 878 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,221 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में सेल का ऑपरेटिंग मार्जिन 7.1 फीसदी से बढ़कर 9 फीसदी रहा।

    सालाना आधार पर चौथी तिमाही में सेल की अन्य आय 31 फीसदी घटकर 175.1 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में सेल की ब्याज लागत 45 फीसदी बढ़कर 312 करोड़ रुपये रही।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।