सैमसंग गैलेक्सी अल्फा लॉन्च

सैमसंग ने कल अपने नये स्मार्टफोन- सैमसंग गैलेक्सी अल्फा को मॉस्को में लॉन्च किया है।

अपडेटेड Aug 14, 2014 पर 9:17 AM

सैमसंग ने कल अपने नये स्मार्टफोन- सैमसंग गैलेक्सी अल्फा को मॉस्को में लॉन्च किया है। सैमसंग का ये फोन अपने पहले के फोन से काफी अलग है। इस फोन की बॉडी को सैमसंग ने प्लास्टिक के बजाए मेटल से बनाया है। पिछले कई सालों सैमसंग को अपने प्लास्टिक डिजाइन के फोन के कारण काफी आलोचना का शिकार होना पड़ रहा था।

सैमसंग गैलेक्सी अल्फा सितंबर से 150 देशों में मिलने लगेगा। 4.7 इंच के स्क्रीन वाले इस फोन में ओक्टा कोर प्रोसेसर और 12 मेगापिक्सेल कैमरा दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी अल्फा के दाम है 689 डॉलर जो भारत में करीब 42,000 रुपये के आसपास होगा। भारत में ये फोन कब लांच होगा, इसकी जानकारी अभी नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।