देश के जाने माने उद्योगपति और सोना ग्रुप के संस्थापक सुरिंदर कपूर का निधन हो गया है। उन्होंने कल रात 8 बजे जर्मनी के म्यूनिख शहर में अंतिम सांसें ली। 71 साल के सुरिंदर कपूर कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे। देश में ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री के पैर जमाने का श्रेय पूरी तरह से सुरिंदर कपूर को जाता है।
सोना ग्रुप फिलहाल 8 अरब डॉलर की कंपनी है और भारत के अलावा इसके प्लांट जर्मनी और अमेरिका में भी हैं। इंडस्ट्री संगठनों में भी सुरिंदर कपूर बड़े पदों पर रहे। वो सीआईआई में इंडस्ट्रियल रिलेशन काउंसिल के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाल चुके थे। साथ ही वो एक्मा यानि ऑटो कंपोनेंट मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन के भी चेयरमैन रहे थे।