सोने में बदल सकता है योगेश्वर का ओलिंपिक पदक!

उम्मीद है कि भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त को जल्द ही स्वर्ण पदक मिल सकता है।

अपडेटेड Sep 03, 2016 पर 4:52 PM

पहले रूसी पहलवान बेसिक कुदुखोव और अब अजरबैजान के टोगरुल एस्गारोव। दोनों ही पहलवान के डोप टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों ही पहलवानों ने 2012 लंदन ओलिंपिक में मेडल जीते थे। इसी ईवेंट में पहलवान योगेश्वर दत्त ने भी कांस्य पदक जीता था। लेकिन दोनों पहलवानों के डोप टेस्ट में फेल होने के बाद अब ओलिंपिक स्वर्ण पदक जीतने का योगेश्वर दत्त का सपना पूरा होता दिख रहा है। उम्मीद है कि भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त को जल्द ही स्वर्ण पदक मिल सकता है।

भले ही रियो में योगेश्वर पटखनी खा गए लेकिन लंदन में जीता गया उनका पदक रजत के बाद अब सोने में तब्दील हो सकता है। 2012 के लंदन ओलिंपिक के 60 किलो वर्ग में उपविजेता के बाद अब विजेता पहलवान भी डोप टेस्ट में पॉजीटिव पाया गया है। इस वजह से योगेश्वर को विजेता घोषित किया जा सकता है। कुछ दिन पहले ही रूसी पहलवान बेसिक कुदुखोव का डोप सैंपल पॉजीटिव पाये जाने के बाद योगेश्वर दत्त के कांस्य पदक को रजत में तब्दील कर दिया गया था। वहीं अब 2012 के स्वर्ण पदक विजेता अजरबैजान के टोगरुल एस्गारोव का सैंपल भी पॉजीटिव पाया गया है। जिससे योगश्वर दत्त का रजत स्वर्ण में बदलने की उम्मीद बढ़ गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।