वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में स्टरलाइट टेक का मुनाफा 3.9 गुना बढ़कर 39 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में स्टरलाइट टेक का मुनाफा 10.1 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में स्टरलाइट टेक का मुनाफा 3.9 गुना बढ़कर 39 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में स्टरलाइट टेक का मुनाफा 10.1 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में स्टरलाइट टेक की आय 51.6 फीसदी बढ़कर 979 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में स्टरलाइट टेक की आय 645.7 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में स्टरलाइट टेक का एबिटडा 68 करोड़ रुपये से बढ़कर 114 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में स्टरलाइट टेक का ऑपरेटिंग मार्जिन 10.5 फीसदी से बढ़कर 11.6 फीसदी रहा।
सालाना आधार पर चौथी तिमाही में स्टरलाइट टेक की अन्य आय 5.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 16.8 करोड़ रुपये रही। स्टरलाइट टेक के बोर्ड ने टेलीकॉम और पावर कारोबार के डीमर्जर को मंजूरी दे दी है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।