स्टरलाइट टेक के मुनाफे में 83% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में स्टरलाइट टेक का मुनाफा 83 फीसदी बढ़कर 23.1 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jan 22, 2015 पर 2:26 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में स्टरलाइट टेक का मुनाफा 83 फीसदी बढ़कर 23.1 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में स्टरलाइट टेक का मुनाफा 12.6 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में स्टरलाइट टेक की आय 51.1 फीसदी बढ़कर 894.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में स्टरलाइट टेक की आय 592.1 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में स्टरलाइट टेक का एबिटडा 59 करोड़ रुपये से बढ़कर 100 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में स्टरलाइट टेक का ऑपरेटिंग मार्जिन 9.9 फीसदी से बढ़कर 11.2 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।