स्टील एमआईपी से मिला फायदा: सारडा एनर्जी

पद्म जैन ने कहा कि एमआईपी की वजह से स्टील और फेरो एलॉयज की कीमतों में मजबूती आई।

अपडेटेड Aug 25, 2016 पर 1:46 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में सारडा एनर्जी का मुनाफा 271 फीसदी बढ़कर 89.05 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सारडा एनर्जी का मुनाफा 24.02 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में सारडा एनर्जी की आय 6 फीसदी घटकर 285 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सारडा एनर्जी की आय 304.09 करोड़ रुपये रही थी।

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में सारडा एनर्जी का ऑपरेटिंग मुनाफा 47.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 50.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में सारडा एनर्जी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 15.6 फीसदी से बढ़कर 17.7 फीसदी हो गया है।

    सारडा एनर्जी के नतीजों पर बात करते हुए कंपनी के डायरेक्टर और सीएफओ पद्म जैन ने कहा कि कंपनी के वॉल्यूम में पहली तिमाही में कोई कमी नहीं आई है। लेकिन स्टील की कीमतें गिरने की वजह से टर्न ओवर कम हुआ है। लेकिन फरवरी में लागू की गई एमआईपी की वजह से सेंटीमेंट में सुधार हुआ जिससे स्टील और फेरो एलॉयज की कीमतों में मजबूती आई जिसकी वजह से पहली तिमाही में कंपनी के मुनाफे में बढ़ोतरी देखने को मिली।

    वीडियो देखें

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।