स्ट्राइड्स शासुन को अमेरिकी दवा रेगुलेटर यूएस एफडीए से रैनिटिडाइन टेबलेट के लिए मंजूरी मिल गई है। इस दवा का इलाज पेट के अल्सर के इलाज के लिए होता है। अमेरिका में इस दवा का बाजार करीब 12.5 करोड़ डॉलर का है। दवा को मंजूरी मिलने के बाद आज स्ट्राइड्स शासुन के शेयर में तेजी देखने को मिली।