Get App

स्ट्राइड्स शासूनः मुनाफा 52.4% घटा, आय भी घटी

तिमाही आधार पर पहली तिमाही में स्ट्राइड्स शासून का मुनाफा 87.6 करोड़ रुपये से घटकर 41.7 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 17, 2016 पर 2:42 PM
स्ट्राइड्स शासूनः मुनाफा 52.4% घटा, आय भी घटी

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में स्ट्राइड्स शासून का मुनाफा 52.4 फीसदी घटकर 41.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में स्ट्राइड्स शासून का मुनाफा 87.6 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में स्ट्राइड्स शासून की आय 8.9 फीसदी घटकर 870 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में स्ट्राइड्स शासून की आय 955 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में स्ट्राइड्स शासून का एबिटडा 179.5 करोड़ रुपये से घटकर 143.7 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में स्ट्राइड्स शासून का एबिटडा मार्जिन 18.8 फीसदी से घटकर 17 फीसदी रहा है। पहली तिमाही में स्ट्राइड्स शासून को 13.2 करोड़ रुपये का फॉरेक्स घाटा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें