ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी सर्विस कंपनी पेपरटैप सीरीज बी फंडिंग में करीब 240 करोड़ रुपये जुटाने में कामयाब रही है। पेपरटैप को ये फंडिंग जिन इन्वेस्टर्स से मिली है, उनमें दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील भी है। स्नैपडील के अलावा पेपरटैप के इन्वेस्टर्स में रयु-नेट, जेफ्को, बीनेक्स्ट शामिल हैं।
इस फंडिंग राउंड में पेपरटैप के मौजूदा इंवेस्टर्स सिक्विया इंडिया और सैफ पार्टनर्स भी शामिल थे। कंपनी आने वाले दिनों में करीब 130 करोड़ रुपये और जुटाने के लिए बातचीत कर रही है। पेपरटैप के को-फाउंडर नवनीत सिंह का कहना है कि स्नैपडील ने पेपरटैप में निवेश इसलिए किया है क्योंकि पेपरटैप में बहुत तेजी से आगे बढ़ने की क्षमता है।