स्पाइसजेट ने अपने 10 साल पूरे होने के मौके पर कम किराए में यात्रा की एक स्कीम शुरू की है। सेलीब्रेशन सेल नाम की इस स्कीम के तहत सबसे कम किराया 1,010 रुपये का होगा। टिकट बुक कराने की अवधि आज से लेकर 21 मई की रात तक तक रहेगी और इन टिकटों पर यात्रा 1 जुलाई 2015 से 15 अक्टूबर 2015 के दौरान की जा सकेगी।
