स्पाइसजेट ने 10 लाख सीटों की ऑनलाइन सेल का ऐलान कर दिया है। यात्री 999 रुपये के बेस फेयर में इस सेल में टिकट बुक कर पाएंगे। इस सेल का फायदा उठाने के लिए 8-10 जुलाई के बीच टिकट बुक करनी होगी। ये टिकट 6 जनवरी 2015 से 24 अक्टूबर 2015 की यात्रा के लिए बुक किए जा सकेंगे। ये सेल अहमदाबाद, बंगलुरू, चेन्नई, मुंबई, दिल्ली समेत सभी बड़े शहरों के लिए है। दरअसल एयर एशिया के आने बाद हवाई किरायों में जंग तेज हो गई है। और स्पाइसजेट की इस सेल को प्राइस वॉर के तौर पर भी देखा जा रहा है।