स्पाइसजेट को एयरपोर्ट अथॉरिटी से राहत मिल गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने स्पाइसजेट के लिए क्रेडिट लिमिट 14 दिन बढ़ा दी है। स्पाइस जेट को अथॉरिटी को 200 करोड़ रुपये देना है। एयरलाइंस ने हालांकि दूसरी बार कर्मचारियों को सैलरी देने में डिफॉल्ट किया है। एयरलाइंस ने कुछ ही कर्मचारियों को सैलरी दी है और मिडिल मैनेजमेंट के कर्मचारियों को अभी भी सैलरी नहीं दी गई है।