भारतीय एविएशन बाजार में अपना हिस्सा बढ़ाने के लिए लो कॉस्ट एयरलाइन स्पाइसजेट की एग्रेसिव स्ट्रैटेजी जारी है। एयरलाइन 1 रुपये में हवाई टिकट का ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत कंपनी एक लाख सीटें बेचेगी। हालांकि इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए स्पाइसजेट ने कुछ शर्तें भी लगाई हैं।
