Get App

स्पाइसजेटः मासिक किस्तों में एयर टिकट

लो कॉस्ट कैरियर, स्पाइसजेट एक के बाद एक नए ऑफर लेकर आ रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 24, 2015 पर 10:06 AM
स्पाइसजेटः मासिक किस्तों में एयर टिकट

लो कॉस्ट कैरियर, स्पाइसजेट एक के बाद एक नए ऑफर लेकर आ रही है। अब स्पाइसजेट ने बुक नाऊ, पे लेटर के नाम से नई स्कीम निकाली है। इस स्कीम के जरिए आप अपना एयर टिकट आसान किस्तों में बुक कर सकते हैं। ये स्कीम कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से एयर टिकट बुक करने पर ही लागू होगी और कंपनी की मानें तो इस स्कीम के जरिए कंज्यूमर कम ब्याज का भी फायदा उठा सकते हैं। फिलहाल एक्सिस बैंक, एचएसबीसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए इस स्कीम का फायदा उठाया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें