हिस्सा बेचने की तैयारी में मोनेट इस्पातः सूत्र

कर्ज का बोझ कम करने के लिए मोनेट इस्पात, अपने पावर और स्पॉन्ज कारोबार का हिस्सा बेच सकती है।

अपडेटेड Mar 10, 2015 पर 10:21 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    मोनेट इस्पात अपने सबसे बड़े कंसोलिडेशन की तैयारी में है। कर्ज का बोझ कम करने के लिए मोनेट इस्पात, अपने पावर और स्पॉन्ज कारोबार का हिस्सा बेच सकती है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोनेट इस्पात की मोनेट पावर में 87.5 फीसदी और उड़ीसा स्पॉन्ज में 35.17 फीसदी हिस्सा बेचने की योजना है। सूत्रों के मुताबिक मोनेट पावर में हिस्सा खरीदने की रेस में जेएसडब्ल्यू एनर्जी और टाटा पावर शामिल हैं। वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील की नजर उड़ीसा स्पॉन्ज की हिस्सेदारी पर है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।