हीरो के लीथियम बैटरी वाले 2 ई-स्कूटर लॉन्च

हीरो इलेक्ट्रिक ने अपने दो ई-स्कूटर के लीथियम टेक्नोलॉजी वाले वर्जन लॉन्च किए।

अपडेटेड Jan 30, 2016 पर 1:25 PM

हीरो इलेक्ट्रिक ने अपने दो ई-स्कूटर के लीथियम टेक्नोलॉजी वाले वर्जन लॉन्च किए। ये दो स्कूटर हैं ऑप्टिमा और फोटॉन। देश में ये पहली बार है कि लीथियम बैटरी से चलने वाले स्कूटर लाए गए हैं। ऑप्टिमा की अधिकतम स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है और फोटॉन अधिकतम 45 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। कंपनी ने ऑप्टिमा की कीमत 54,000 रुपये रखी है जबकि फोटॉन की कीमत है 88,000 रुपये।

बता दें कि आम ई-स्कूटर के मुकाबले लीथियम बैटरी से चलने वाले स्कूटर जल्दी चार्ज होते हैं और देर तक चलते हैं। हीरो इलेक्ट्रिक आने वाले समय में दिल्ली में कई चार्जिंग प्वॉइंट भी बनाने जा रही है। कंपनी के ई-स्कूटरों को लॉन्च करने के मौके पर दिल्ली के उद्योग मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद थे। इन स्कूटर्स की बैटरी चार्ज करने में 6 घंटे लगते हैं, उसके बाद आप इसे 70 किमी तक चला सकते हैं। लीथियम बैटरी आम बैटरी से हल्की भी होती है।

वीडियो देखें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।