हीरो मोटो के मुनाफे में 58.5% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में हीरो मोटो का मुनाफा 58.5 फीसदी बढ़कर 763.3 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 17, 2014 पर 7:58 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में हीरो मोटो का मुनाफा 58.5 फीसदी बढ़कर 763.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में हीरो मोटो का मुनाफा 481.4 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में हीरो मोटो की आय 20.8 फीसदी बढ़कर 6915.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में हीरो मोटो की आय 5726.2 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में हीरो मोटो का एबिटडा 833 करोड़ रुपये से बढ़कर 935 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में हीरो मोटो का ऑपरेटिंग मार्जिन 14.5 फीसदी से घटकर 13.5 फीसदी रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में हीरो मोटो की अन्य आय 115.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 193.5 करोड़ रुपये रही।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।