Get App

हीरो मोटो: बिक्री 5.3 लाख, जुलाई में 8.6% बढ़ी

बिक्री बढ़ाने में हीरो मोटो को एक्सट्रीम, करिज्मा और जेएमआर जैसी मोटरसाइकिलों से काफी मदद मिली है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2014 पर 4:43 PM
हीरो मोटो: बिक्री 5.3 लाख, जुलाई में 8.6% बढ़ी

देश के दोपहिया बाजार पर राज करने वाली हीरो मोटो की रफ्तार कायम है। जुलाई में देश की इस सबसे बड़ी कंपनी ने 5.30 लाख टू-व्हीलर बेचे हैं। ये आंकड़ा पिछले साल के जुलाई के मुकाबले करीब 9 फीसदी ज्यादा है।

बिक्री बढ़ाने में हीरो मोटो को एक्सट्रीम, करिज्मा और जेएमआर जैसी मोटरसाइकिलों से काफी मदद मिली है। हीरो मोटो ने अपनी नई बाइक पैशन प्रो टीआर का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है और जल्द ही ये बाइक डीलरों के यहां उपलब्ध होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें