हीरो मोटोः मुनाफा 2.5% बढ़ा, आय 14.2% बढ़ी

हीरो मोटोकॉर्प ने 30 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

अपडेटेड Aug 05, 2014 पर 4:22 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प का मुनाफा 2.5 फीसदी बढ़कर 563 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प का मुनाफा 549 करोड़ रुपये रहा था। हीरो मोटोकॉर्प ने 30 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प की आय 14.2 फीसदी बढ़कर 7037 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प की आय 6159.5 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प का एबिटडा 915.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 948 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प का ऑपरेटिंग मार्जिन 14.8 फीसदी से घटकर 13.5 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।