देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प, बंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी आथर एनर्जी में 205 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। ये निवेश आथर एनर्जी में 26 से 30 फीसदी तक की हिस्सेदारी खरीदने के लिए किया जाएगा। आथर एनर्जी बैटरी से चलने वाली स्कूटर, एस 340 बना रही है। इसे देश की पहली स्मार्ट ई-स्कूटर कहा जा रहा है। आथर के सीईओ तरुण मेहता ने सीएनबीसी-आवाज़ को बताया कि हीरो मोटोकॉर्प के निवेश का इस्तेमाल आर एंड डी और पब्लिक चार्जिंग का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में किया जाएगा।
