हीरो मोटोकॉर्प ने सितंबर में बेचे 6 लाख यूनिट

हीरो मोटोकॉर्प ने सितंबर में 6 लाख से भी ज्यादा टू-व्हीलर बेचे हैं जो पिछले साल सितंबर से 30 फीसदी ज्यादा है।

अपडेटेड Oct 01, 2014 पर 8:52 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    त्योहारी सीजन की आहट मिलते ही ऑटो कंपनियों की हालत सुधरने लगी है। सितंबर बिक्री के आंकड़े आना शुरू हो गए हैं और हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री में जोरदार बढ़त दर्ज की गई है। हीरो मोटोकॉर्प ने इस महीने में 6 लाख से भी ज्यादा टू-व्हीलर बेचे हैं जो पिछले साल सितंबर से 30 फीसदी ज्यादा है।

    इसके पहले सिर्फ 2 बार ही मोटोकॉर्प ने 6 लाख का आंकड़ा पार किया था। एक बार अक्टूबर 2013 और दूसरी बार मई 2014 में हीरो मोटोकॉर्प ने 6 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेची थीं।

    इस बार नवरात्रि के शुरुआती 6 दिनों में ही कंपनी ने 1.75 लाख यूनिट बेच लिए हैं। वैसे, अभी बिक्री के फाइनल आंकड़े नहीं आए हैं क्योंकि रात1 2 बजे तक डिस्पैच जारी रहेगा और कंपनी को उम्मीद है कि अंतिम आंकड़े इससे भी काफी ज्यादा होंगे।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।