हेक्सावेयरः मुनाफा 12.7% बढ़ा, आय 6% बढ़ी

साल 2015 की तीसरी तिमाही में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का मुनाफा 12.7 फीसदी बढ़कर 111.6 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 03, 2015 पर 6:50 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    साल 2015 की तीसरी तिमाही में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का मुनाफा 12.7 फीसदी बढ़कर 111.6 करोड़ रुपये हो गया है। साल 2015 की दूसरी तिमाही में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का मुनाफा 99 करोड़ रुपये रहा था।

    साल 2015 की तीसरी तिमाही में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज की आय 6 फीसदी बढ़कर 818.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। साल 2015 की दूसरी तिमाही में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज की आय 772.2 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज की डॉलर आय 12.13 करोड़ डॉलर से बढ़कर 12.51 करोड़ डॉलर रही है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का एबिट 121 करोड़ रुपये से बढ़कर 134 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का एबिट मार्जिन 15.6 फीसदी से बढ़कर 16.4 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।