हैवेल्स इंडिया का मुनाफा 24.7% बढ़ा

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में हैवेल्स इंडिया का स्टैंडालोन मुनाफा 24.7 फीसदी बढ़कर 136.9 करोड़ रुपये हो गया।

अपडेटेड May 28, 2014 पर 2:18 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में हैवेल्स इंडिया का स्टैंडालोन मुनाफा 24.7 फीसदी बढ़कर 136.9 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में कंपनी का स्टैंडालोन मुनाफा 109.7 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में हैवेल्स इंडिया की स्टैंडालोन आय 12 फीसदी बढ़कर 1,310 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 2013 की समान तिमाही में कंपनी की स्टैंडलोन आय 1,169.6 करोड़ रुपये रही थी।

    वित्त वर्ष 2014 की जनवरी-मार्च तिमाही में हैवेल्स इंडिया का स्टैंडालोन कोर एबिटा 15 फीसदी बढ़कर 168 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में कंपनी का कोर एबिटा 146 करोड़ रुपये रहा था। वहीं सालाना आधार पर कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 12.5 फीसदी की तुलना में 12.85 फीसदी रहा। जबकि अतिरिक्त आय 2 करोड़ की तुलना में 14.1 करोड़ रुपये रही।

    कारोबारी साल 2014 की चौथी तिमाही में हैवेल्स इंडिया की स्विचगियर आय 2.7 फीसदी बढ़कर 320.4 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में कंपनी की स्विचगियर आय 311.8 करोड़ रुपये रही थी। वहीं इस दौरान स्विचगियर एबिट मार्जिन 31.3 फीसदी की तुलना में 24.8 फीसदी हो गया है।
     
    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में हैवेल्स इंडिया की केबल रेवेन्यु 21 फीसदी बढ़कर 559.1 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में कंपनी की केबल रेवेन्यु 462 करोड़ रुपये रही थी। वहीं केबल एबिट मार्जिन 6 फीसदी की तुलना में 12.9 फीसदी रही है।

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में हैवेल्स इंडिया की इलेक्ट्रिकल कंसोलिडेटेड ड्यूरेबल रेवेन्यु 8 फीसदी बढ़कर 231.3 करोड़ रुपया हो गया। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में कंपनी का इलेक्ट्रिकल कंसोलिडेटेड ड्यूरेबल रेवेन्यु 213.6 करोड़ रुपये रहा था। वहीं सालाना आधार पर इलेक्ट्रिकल कंसोलिडेटेड ड्यूरेबल एबिट मार्जिन 26.7 फीसदी की तुलना में 27.6 फीसदी रहा।

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में हैवेल्स इंडिया की लाइटिंग एंड फिक्सचर रेवेन्यु 5.4 फीसदी बढ़कर 199.3 करोड़ हो गया। वहीं वित्त वर्ष 2013 की समान तिमाही में कंपनी का लाइटिंग एंड फिक्सचर रेवेन्यु 213.6 करोड़ रुपये रहा था। वहीं लाइटिंग एंड फिक्सचर एबिट मार्जिन 24.6 फीसदी की तुलना में 28.1 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।