हैवेल्स इंडिया का स्टैंअलोन मुनाफा 13% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में हैवेल्स इंडिया का स्टैंअलोन मुनाफा 13 फीसदी बढ़कर 107 करोड़ रुपये रहा।

अपडेटेड Jul 28, 2014 पर 12:32 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में हैवेल्स इंडिया का स्टैंअलोन मुनाफा 13 फीसदी बढ़कर 107 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 94.7 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में हैवेल्स इंडिया की स्टैंडअलोन आय 21.5 फीसदी बढ़कर 1277 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में कंपनी की स्टैंडअलोन आय 1051.3 करोड़ रुपये रही थी।

    सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में हैवेल्स इंडिया का स्टैंडअलोन एबिटडा 141 करोड़ रुपये से बढ़कर 162 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 13.4 फीसदी से घटकर 12.7 फीसदी रहा।

    सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में हैवेल्स इंडिया के स्विचगियर्स कारोबार का राजस्व 276 करोड़ रुपये से बढ़कर 307.3 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के केबल कारोबार का राजस्व 405 करोड़ रुपये से बढ़कर 535 करोड़ रुपये रहा।

    सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में हैवेल्स इंडिया के लाइटिंग एंड फिक्सचर्स कारोबार का राजस्व 148.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 165.4 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के इलेक्ट्रिकल कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कारोबार का राजस्व 222.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 269.3 करोड़ रुपये रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।