वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में हैवेल्स इंडिया का मुनाफा मामूली बढ़कर 120.7 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में हैवेल्स इंडिया का मुनाफा 120 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में हैवेल्स इंडिया का मुनाफा मामूली बढ़कर 120.7 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में हैवेल्स इंडिया का मुनाफा 120 करोड़ रुपये रहा था।
हालांकि वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में हैवेल्स इंडिया की आय 1 फीसदी घटकर 1,350 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में हैवेल्स इंडिया की आय 1,365 करोड़ रुपये रही थी।
हैवेल्स इंडिया के मुताबिक साल दर साल आधार पर दूसरी तिमाही में सिल्वेनिया का घाटा 11 लाख यूरो से बढ़कर 37 लाख यूरो रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में सिल्वेनिया की बिक्री 11.25 करोड़ यूरो से घटकर 10.7 करोड़ यूरो रही है।
सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में सिल्वेनिया का एबिटडा 46 लाख यूरो से घटकर 30 लाख यूरो रहा है। जुलाई-सितंबर तिमाही में सिल्वेनिया को 29 लाख यूरो का फॉरेक्स घाटा हुआ है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।