होंडा ने देश से 3,879 होंडा सिटी कारों को रिकॉल किया है। ये कारें फरवरी 2014 से नवंबर 2014 के बीच बनी थी। रिकॉल की जाने वाली सभी गाड़ियां ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाली हैं और इनमें कोई गियर नहीं होता है। कंपनी ने सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के लिए गाड़ियों को रिकॉल किया है। कंपनी मुफ्त में सभी कारों में 24 अक्टूबर से सॉफ्टवेयर अपडेट करेगी। कंपनी की साइट पर जाकर ग्राहक वीआईएन नंबर डालकर इस बारे में अपनी जानकारी दे सकते हैं।
