होंडा करेगी मोटरसाइकिल का रीकॉल

होंडा अपनी मोटसाइकिल सीबीआर 150आर और सीबीआर 250आर को रीकॉल करेगा।

अपडेटेड Aug 15, 2015 पर 11:16 AM

होंडा अपनी मोटसाइकिल सीबीआर 150आर और सीबीआर 250आर को रीकॉल करेगा। इन गाड़ियों की मैन्युफैक्चरिंग जुलाई 2014 से जून 2015 के बीच  हुई थीं। रीकॉल का ये फैसला इन मोटरसाइकिलों के स्टार्टर रिले स्विच में गड़बड़ी की बात सामने आने के बाद किया गया है।

रीकॉल का काम 15 अगस्त के बाद शुरू होगा। इस दौरान गाड़ियों की जांच की जाएगी और स्टार्टर रिले स्विच में गड़बड़ी पाई गई तो उसे बदल दिया जाएगा। इसके लिए कस्टमर से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा भले ही उनकी गाड़ियों की वारंटी खत्म हो गई हो।

होंडा के मुताबिक स्टार्टर रिले स्विच में गड़बड़ी की वजह से गाड़ी को स्टार्ट होने में दिक्कत आ सकती है और ड्राइविंग के दौरान गाड़ी बंद हो सकती है। कुछ मामलों में इंजन में आग भी लग सकती है। हालांकि भारत में अभी एक भी ऐसी शिकायत सामने नहीं आई है। कंपनी का कहना है कि वो अपने ग्राहकों को सबसे अच्छे प्रोडक्ट मुहैया कराने के वायदे से कोई समझौता नहीं करेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।