Get App

होंडा का धनतेरस धमाका, टू-व्हीलर्स की रिकॉर्ड बिक्री

होंडा ने धनतेरस के दिन एक ही दिन में 2 लाख 20 हजार टू-व्हीलर्स की रिकॉर्ड बिक्री की है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 17, 2015 पर 10:42 AM
होंडा का धनतेरस धमाका, टू-व्हीलर्स की रिकॉर्ड बिक्री

धनतेरस का दिन होंडा मोटर साइकिल एंड स्कूटर्स के लिए शानदार रहा। कंपनी ने एक दिन में 2 लाख 20 हजार टू-व्हीलर्स की रिकॉर्ड बिक्री की है। ग्राहकों की ओर से जमकर टू-व्हीलर्स की खरीदारी हो रही है। यहीं वजह है कि पिछले साल के मुकाबले कंपनी के टू-व्हीलर्स की बिक्री में 33 फीसदी का इजाफा हुआ है।

मोटरसाइकिल की बात करें तो इसकी बिक्री 53 फीसदी बढ़ी है। होंडा की ड्रीम सीरीज की 125 सीसी की सीबी शाइन बाइक की सबसे ज्यादा बिक्री हुई। यहीं नहीं एक्टिवा और लीवो टू-व्हीलर्स तो आउट ऑफ स्टॉक हो गए। कंपनी इस शानदार रिस्पॉन्स से काफी खुश है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें