होंडा की कारें हुईं मंहगी, 60000 रु तक दाम बढ़े

होंडा का कहना है कि कीमतों में ये बढ़ोतरी एक्साइज ड्यूटी की छूट खत्म होने और लागत में बढ़ोतरी की वजह से की गई है।

अपडेटेड Jan 06, 2015 पर 9:38 AM

होंडा ने अपनी कारों के दाम 60000 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। नई कीमतों के मुताबिक होंडा की कॉम्पैक्ट सेडान अमेज की कीमत में 19000-26000 रुपये तक, एंट्री लेवल कार ब्रियो की कीमत 15000-18000 रुपये, जबकि होंडा की फ्लैगशिप कार सिटी की कीमत 33000-48000 रुपये और प्रीमियम एसयूवी सीआरवी की कीमत 60000 रुपये तक बढ़ गई है।

हालांकि कंपनी ने हाल ही में लॉन्च हुई अपनी एमपीवी मोबिलियो की नई कीमत पर अभी फैसला नहीं लिया है। होंडा का कहना है कि कीमतों में ये बढ़ोतरी एक्साइज ड्यूटी की छूट खत्म होने और लागत में बढ़ोतरी की वजह से की गई है।

होंडा के अलावा मारुति सुजुकी, ह्युंदई, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जनरल मोटर्स ने भी कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है। मारुति और ह्युंदई जैसी कंपनियां अगले 1-2 दिन में नई कीमतों का ऐलान कर सकती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।