होंडा की नई जैज लॉन्च, कीमत 5.30 रु लाख

अपनी पहली इनिंग्स में फ्लॉप रही होंडा की हैचबैक कार जैज आज नए अवतार में लॉन्च हो गई है।

अपडेटेड Jul 08, 2015 पर 5:58 PM

अपनी पहली इनिंग्स में फ्लॉप रही होंडा की हैचबैक कार जैज आज नए अवतार में लॉन्च हो गई है। लेकिन इस बार कंपनी ने ये खास ध्यान रखा है कि प्राइस कॉम्पिटिटिव हो। दिल्ली में पेट्रोल इंजन वाली नई जैज की एक्स शो रूम कीमत 5 लाख 30 हजार से शुरू होती है। इसमें 1.2 लीटर इंजन है और ऑटोमैटिक ड्राइव ऑप्शन भी। नई जैज का 1.5 लीटर इंजन वाला डीजल वर्जन भी है जिसकी कीमत 6 लाख 49 हजार से शुरू होती है।

कंपनी का दावा है कि माइलेज भी अच्छी मिलेगी। डीजल वेरिएंट 27.3 किलोमीटर की एवरेज देगा। नई जैज 7 रंगों में मिलेगी। लेकिन नई जैज की राह आसान नहीं रहने वाली क्योंकि इस सेगमेंट में पहले से कई चैम्पियन मौजूद हैं। मार्केट लीडर मारुति की स्विफ्ट हमेशा से हिट रही है। साथ ही ह्युंदई की आई20 एलीट भी है जो लोगों को काफी पसंद आई है। और फोक्सवैगन पोलो भी एक दमदार कंपिटिटर की तरह खड़ी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।