होंडा ने उतारी नई एक्टिवा आई, नई एविएटर

होंडा ने स्कूटर सेगमेंट में एक्टिवा आई और एविएटर का अपग्रेड वर्जन लॉन्च कर दिया है।

अपडेटेड Jun 25, 2015 पर 10:08 AM

होंडा ने स्कूटर सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए एक्टिवा आई और एविएटर का अपग्रेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। नई एक्टिवा आई की कीमत 46000 रुपये और नई एविएटर की कीमत 50000 रुपये से शुरू होती है। इन दोनों नये प्रोडक्ट में कंपनी ने सिर्फ कॉस्मैटिक बदलाव किये हैं। इसके इंजन और बॉडी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने फीमेल फैन्स को जोड़ने के लिए अभिनेत्री तापसी पन्नू को ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

2-व्हीलर मार्केट में होंडा मोटरसाइकिल स्कूटर की करीब 27 फीसदी हिस्सेदारी है और कुल बिक्री का 60 फीसदी हिस्सा स्कूटर का है। इसलिए कंपनी स्कूटर सेगमेंट में नंबर वन पोजिशन को बनाए रखना चाहती है। वहीं कंपनी अपना चौथा प्लांट गुजरात में अगले साल शुरू कर देगी जिसकी सालाना प्रोडक्शन कैपेसिटी 1.20 करोड़ यूनिट है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।