जापान की कार कंपनी होंडा ने देश भर में अपने कारों के दाम 10,000 रुपये तक बढ़ा दिए है। होंडा ने ब्रीयो के दाम में 2000 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसी तरह कॉम्पैक्ट सेडान अमेज भी अब 3500 रुपये महंगी हो गई है। होंडा ने जैज के दाम में 4800 रुपये की बढ़ोतरी की है। वहीं मोबिलियो और अपनी सबसे पॉप्युलर सेडान सिटी के दाम 3000-3000 रुपये तक बढ़ाए हैं। इसके अलावा होंडा ने प्रीमियम एसयूवी सीआर-वी के दाम 10,000 रुपये तक बढ़ाए हैं। होंडा से पहले टोयोटा, टाटा मोटर्स और स्कोडा ने भी दाम इस महीने बढ़ाए हैं।