होंडा कार्स इंडिया ने अपने ग्राहकों की सेफ्टी, सिक्योरिटी और बेहतर सुविधाएं देने के लिए एक एप्लिकेशन लॉन्च किया है। जिसका नाम है होंडा कनेक्ट। इस ऐप के सहारे कार की लोकेशन, आप जहां भी हैं वहां की लोकेशन शेयर की जा सकती है। आपने या ड्राइवर ने कितनी स्पीड में कार चलाई है और कहां पर चलाई है, इसकी जानकारी भी पता चल सकेगी। साथ ही कार में कोई खराबी है या नहीं वो भी इस ऐप के सहारे पता चल सकता है।
