होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर ने अपनी पॉपुलर बाइक यूनिकॉर्न का 160 सीसी इंजन वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। जो मौजूदा यूनिकॉर्न के मुकाबले ज्यादा पावरफुल और स्पोर्टी है। नई यूनिकॉर्न 160सीसी की कीमत करीब 70000-74000 रुपये के बीच है। इसकी स्टाइलिंग होंडा ट्रिगर से मिलती है। लेकिन इसमें 163सीसी का इंजन लगा है जो 14.5 बीएचपी पावर देता है।
